नगर पंचायत चुनाव, लातेहार
मुरली प्रसाद ने महेश सिंह के समर्थन में चलाया जनसंपर्क अभियान


श्री प्रसाद ने कहा कि महेश सिंह ने अपने चुनावी संकल्प पत्र में नगर पंचायत क्षेत्र में होल्डिंग टैक्स का सरलीकरण कर जनता पर पड़ने वाले अनावश्यक बोझ से राहत दिलाने, महिलाओं के लिए सार्वजनिक स्थानों पर पिंक टॉयलेट बनवाने और भ्रष्टाचार मुक्त एवं पारदर्शी नगर प्रशासन देने, जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र और ट्रेड लाइसेंस के लिए सिंगल विंडो सिस्टम और ऑनलाइन सुविधा देने की बात कही है. अगर यह सब लागू हो गया तो लातेहार की आम जनता को काफी राहत मिलेगी. उन्होने इसके लिए महेश सिंह को विजयी बनाने की अपील की है. मौके पर भाजपा के कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे. 