RPD RAHUL
22f775e4-7792-4578-aa1e-3a80b490fd72
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
नगर पंचायत चुनाव, लातेहार

मतदान कर्मियों का तृतीय रेंडमाइजेशन संपन्‍न

लातेहार। नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 के तहत नगर पंचायत क्षेत्र के लिए मतदान कर्मियों का तृतीय रेंडमाइजेशन जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह-उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया. यह रेंडमाइजेशन प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से एनआईसी झारखंड राज्य इकाई द्वारा विकसित ओपन इलेकॉन सॉफ्टवेयर के माध्यम से संपादित की गई.  सॉफ्टवेयर आधारित रेंडमाइजेशन से मतदान कर्मियों की तैनाती में पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता सुनिश्चित की गई है. नगर पंचायत क्षेत्र में कुल 22 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं. इन मतदान केंद्रों के सुचारु, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से तृतीय चरण में कुल 145 मतदान कर्मियों का रेंडमाइजेशन किया गया. जिन्हें निर्वाचन कार्य के विभिन्न दायित्व सौंपे जाएंगे. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन कार्य की प्रत्येक प्रक्रिया को राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ संपन्न कराया जा रहा है.  मौके पर उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, सामान्य प्रेक्षक योगेन्द्र प्रसाद, अपर समाहर्ता रामा रविदास, डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी, उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह पंचायती राज पदाधिकारी श्रेयांश आदि मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!