लातेहार
खुले में मांस व मछली बेचने वालों पर नगर पंचायत की कार्रवाई
माको में आरओ प्लांट को सील किया गया


श्री वर्मा ने बताया कि इसके अलावा नगर में कई दुकानों में ट्रेड लाइसेंस की जांच की गयी. इस दौरान पॉलिटेक्निक कॉलेज रोड में मोटरसाइकिल रिपेयरिंग एवं हार्डवेयर की दुकान की ट्रेड लाइसेंस की जांच की गई. इन दुकानों में ट्रेड लाइसेंस नहीं रहने के कारण संबंधित दुकान को सील किया गया. जबकि माको स्थित आरओ प्लांट में भी ट्रेड लाइसेंस की जांच की गयी. मांको चौक स्थित जितेंद्र कुमार के आरओ प्लांट में लाइसेंस नहीं मिलने के कारण उसे सील किया गया.