maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
लातेहार

नगर पंचायत की कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी, दो आरओ वाटर प्‍लांट को सील किया

लातेहार। बिना ट्रेड लाइसेंस व्‍यवसायिक प्रतिष्‍ठान संचालित करने वालों पर नगर पंचायत ने लगातार दूसरे दिन कार्रवाई की है. नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन के निर्देश पर नगर प्रबंधक राजकुमार वर्मा के नेतृत्‍व में एक टीम ने मंगलवार के शहर के दो आरओ वाटर प्‍लांट में छापामारा है. उन्‍होने शहर के करकट स्थित नीम चौक और चंदनडीह स्थित आरओ वाटर प्‍लांट में छापामारी की. इस दौरान मांगे जाने पर दोनो वाटर प्‍लांट के संचालक न कोई निबंधन और ना ही कोई ट्रेड लाइसेंस दिखा सकते. नगर प्रबंंधक ने कहा क‍ि नगर निकाय से बिना निबंधन कराये आरओ प्‍लांट या अन्‍य व्‍यवसायिक प्रतिष्‍ठान संचालित करना नगरपालिका एक्‍ट के खिलाफ है, ऐसे में कार्रवाई की जा सकती है. उन्‍होने इस दोनो प्रतिष्‍ठान के संचालकों से अपने प्रतिष्‍ठान का नगर निकाय में निबंधन कराने की बात कही. कहा क‍ि बिना बिनंधन कराये आरओ प्‍लांट नहीं चलाये जायेगें. इस दौरान इस अभियान में दंडाधिकारी के के अलावा पुलिस पदाधिकारी, रेवेन्यू इंस्पेक्टर, फील्ड सुपरवाइजर आदि उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!