WhatsApp Image 2026-09-20 at 5.30.13 PM
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

नरेंद्र पांडेय बने जिला मुख्‍यमंत्री उत्‍कृष्‍ट बालिका विद्यालय के प्रधानाध्‍यापक

लातेहार। सहायक शिक्षक नरेंद्र पांडेय ने जिला मुख्‍यालय के मेन रोड में अवस्थित जिला मुख्‍यमंत्री उत्‍कृष्‍ट बालिका विद्यालय का प्रभारी प्रधानाध्‍यापक बनाया गया है. श्री पांडेय ने सोमवार को अपना पदग्रहण किया. बता दें कि इससे पहले श्री पांडेय जिला मुख्‍यमंत्री उत्‍कृष्‍ट विद्यालय, लातेहार (जिला स्‍टेडियम के पास) में सहायक अध्‍यापक के रूप में कार्यरत थे. योगदान देने के बाद श्री पांडेय ने कहा कि विद्यालय में अनुशासन एवं शैक्षणिक कार्यों को दुरूस्‍त कराना उनकी पहली प्राथमिकता है. पिछले वर्ष विद्यालय का वार्षिक परीक्षाफल अपेक्षा अनुरूप नहीं था, उनका प्रयास होगा कि विद्यालय के शैक्षणिक माहौल को बेहतर बनाया जाये, ताकि आने वाले वार्षिक परीक्षाओं में विद्यालय का परीक्षाफल बेहतर हो सके. उन्‍होने विद्यालय के अन्‍य शिक्षकों से सहयोग की अपेक्षा की. मौेकेे पर विद्यालय प्रबंधक पीपी गुप्‍ता के अलावा अन्‍य शिक्षक मौजूद थे. बता दें कि पिछले दिनों विद्यालय की छात्राओं ने उपायुक्‍त से विद्यालय में कथित तौर पर गिरती शिक्षा व्‍यवस्‍था और मध्‍याह्न भोजन योजना में गड़गड़ी की शिकायत की थी. उसके बाद विद्यालय की तत्‍कालीन प्रभारी प्रधानाध्‍यापक ज्‍योति ज्‍योत्‍सना ने विद्यालय के ही कुछ शिक्षकों के द्वारा छात्राओ को उकसा कर दवाब की राजनीति करने का आरोप लगाया था. उसके बाद उपायुक्‍त के निर्देश पर गठित जांच टीम की अनुशंसा पर जिला शिक्षा पदाधिकारी गौतम साहू ने श्रीमती ज्‍योत्‍सना समेंत विद्यालय के अन्‍य कई शिक्षकों का सामुहिक तबादला कर दिया था.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!