WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
झारखंडलातेहार

वित्तीय मामलों में महासंघ को सीआईपीएसए से स्वतंत्र करने की जरूरत : जगत प्रकाश

लातेहार। पुलिस पदाधिकारी एसोसिएशन शाखा के उपाध्यक्ष जगत प्रकाश ने गुरुवार को अपने आवासीय कार्यालय में प्रेसवार्ता आयोजित कर संगठन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि पुलिस एसोसिएशन को मजबूत और प्रभावी बनाने के लिए कई स्तरों पर सुधार की आवश्यकता है. विशेष रूप से उन्होंने महासंघ के वित्तीय मामलों को सीआईपीएसए के अधीन संचालित किए जाने पर चिंता व्यक्त करते हुए इसे स्वतंत्र किए जाने की जरूरत बताई.

जगत प्रकाश ने कहा कि वर्तमान समय में उच्च स्तर पर संगठन से जुड़े मुद्दों को लेकर केवल आश्वासन दिए जाते हैं और यह कहा जाता है कि समस्याओं का समाधान कराया जाएगा, लेकिन जमीनी स्तर पर अपेक्षित परिणाम दिखाई नहीं देते.  उन्होंने कहा कि केवल घोषणाओं और आश्वासनों से संगठन मजबूत नहीं होता, बल्कि ठोस कार्रवाई और पारदर्शी व्यवस्था की आवश्यकता होती है. उन्होंने कहा कि पुलिस एसोसिएशन अपने सदस्यों की सभी समस्याओं और हितों को पूरी स्वतंत्रता के साथ प्रस्तुत नहीं कर पा रहा है.  किसी भी यूनियन की मजबूती उसके सदस्यों की संख्या से ही नहीं, बल्कि उसके स्पष्ट नियम, कार्यप्रणाली और स्वतंत्र निर्णय लेने की क्षमता से भी तय होती है. जगत प्रकाश ने कहा कि महासंघ वर्तमान में वित्तीय मामलों में सीआईपीएसए के अधीन अपने कार्यों का निर्वहन करता है. इसे स्वतंत्र किए जाने की आवश्यकता महसूस हो रही है. जब कोई संस्था किसी निबंधित संगठन के रूप में कार्य करती है तो उसे अपने लाभ और हानि की पूरी जिम्मेदारी स्वयं उठानी चाहिए. उन्होंने कहा कि संगठन की कार्यप्रणाली को अधिक लोकतांत्रिक, पारदर्शी और जवाबदेह बनाने की दिशा में गंभीर पहल की जानी चाहिए.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!