mahesh singh banner new nn
लातेहार

मई माह में होगी केंद्रीय विद्यालय में नीट की परीक्षा, उपायुक्‍त व पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण

लातेहार। आगामी मई में होने वाले शहर के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में  नीट–यूजी परीक्षा आयोजित की जायेगी. परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचार मुक्त वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शनिवार को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता व पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया. मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी अजय कुमार रजक, जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डा चंदन के अलावा पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य शैलेंद्र प्रताप सिंह मुख्‍य रूप से मौजूद थे. उपायुक्त ने परीक्षा केंद्र में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, विद्युत आपूर्ति, सीसीटीवी व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया. उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को परीक्षा संचालन के दौरान निर्धारित दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने कहा कि परीक्षा की पवित्रता एवं पारदर्शिता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है. किसी भी प्रकार की अनियमितता या कदाचार की स्थिति में संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी. पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने की बात कही. उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्र के आसपास संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा अभ्यर्थियों को शांतिपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा. मई में आयोजित होने वाली नीट–यूजी परीक्षा को लेकर केंद्र पर निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त वातावरण में परीक्षा संपन्न कराने हेतु दिए गए दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी अजय कुमार रजक, जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन एवं संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!