लातेहार
स्वास्थ्य सेवाओं मे कोताही बरदास्त नहीं: उपायुक्त


बैठक में उपायुक्त ने विशेष रूप से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी ली् उन्होने संस्थागत प्रसव, एएनसी (गर्भावस्था पूर्व जांच) की प्रगति, एनसीडी (असंक्रामक रोग) स्क्रीनिंग, एमटीसी (माल्न्यूट्रिशन ट्रीटमेंट सेंटर) केंद्रों की कार्यप्रणाली तथा सभी स्वास्थ्य केंद्रों में उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने गर्भवती महिलाओं की समय पर जांच एवं सुरक्षित संस्थागत प्रसव सुनिश्चित कराने का निदेश दिया.
इसके अलावा उन्होने एनसीडी स्क्रीनिंग अभियान को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप तेज गति से संचालित करने की भी बात कही. बैठक में उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, सिविल सर्जन डॉ राजमोहन खलखो, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ शोभना टोप्पो, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य पदाधिकारी आदि मौजूद थे.