


इसके अलावा बिना ड्राइविंग लाइसेंस के ऑटो चलाने वाले चालकों पर भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन सभी के लिए अनिवार्य है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी उन्होने महिला सुरक्षा, साइबर अपराध एवं नशा कारोबार पर विशेष निगरानी रखने की बात कही. उन्होंने आम लोगों से पुलिस प्रशासन को सहयोग करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की. उन्होंने स्पष्ट कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. पदभार ग्रहण के अवसर पर पुलिस अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं पुलिस कर्मियों ने उनका स्वागत करते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं. 