mahesh singh banner new nn
लातेहार

वन शक्ति मंदिर में नौ वां वार्षिक भंडारा निर्विघ्‍न संपन्‍न

लातेहार। मेसर्स मां चिंतपुर्णी इंटरप्राइजेज के द्वारा एनएच-75 पर रूद मूर्तिया गांव स्थित मां वन शक्ति मंदिर में आयोजित नौ वां वार्षिकोत्‍सव भंडारा रविवार को निर्विघ्‍न संपन्‍न हो गया. भंडारा में लातेहार व चंदवा समेंत आसपास के क्षेत्रों के हजारों लोगों ने माता का प्रसाद ग्रहण किया.

विज्ञापन

 भंडारा में विधायक प्रकाश राम व पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम ने भी भाग लिया और भंडारा का प्रसाद वितरित किया. मेसर्स मां चिंतपुर्णी इंटरप्राइजेज के सुरेंद्र प्रसाद सिंह व लक्ष्‍मी प्रसाद ने बताया कि पिछले आठ वर्षों से यहां भंडारा करा रहे हैं और इस वर्ष नौ वर्ष पूरे हो गये.

विज्ञापन

उन्‍होने बताया कि इसमे आसपास के क्षेत्रों के हजारों श्रद्धालु भाग लेते हैं और माता का प्रसाद ग्रहण करते हैं. उन्‍होने बताया कि इससे पहले पूजा अर्चना की गयी. नौ कन्‍याओं का पूजन करने के बाद भंडारा का शुभारंभ किया गया.

प्रसाद वितरित करते पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम

विज्ञापन

मौके पर शशिभूषण सिंह, सुशील कुमार अग्रवाल, विनोद कुमार महलका, अधिवक्‍ता संजय संजय कुमार, आलोक कुमार (मंटू), महेंद्र प्रसाद सिंह, लाल बिहारी प्रसाद, संतोष प्रसाद, रविंद्र प्रसाद, प्रभात कुमार, नवीन कुमार सिंह, विपिन ठाकुर, रंजीत कुमार, मनीष दास, मुकेश प्रसाद, राजन प्रसाद, संजय दास, संजय प्रसाद, सुधीर प्रसाद आदि मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!