mahesh singh banner new nn
राज्‍यलातेहार

निशांत बने जेएलकेएम लातेहार युवा जिला कमेटी के अ‍ध्‍यक्ष

लातेहार। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के पलामू प्रमंडलीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने लातेहार युवा जिला कमेटी का विस्तार किया है. सर्वसम्मति से निशांत यादव को युवा जिला अध्यक्ष बनाया गया.  रवींद्र सिंह को सचिव, सुनील कुमार सिंह और दिनेश कुमार को उपाध्यक्ष बनाया गया. जबकि बहादुर भोक्ता और चंद्रदेव सिंह को सह सचिव, रंजय कुमार को कोषाध्यक्ष, अमरेश सिंह को महामंत्री, नितेश यादव को मीडिया प्रभारी और विश्वास कुमार को प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई.

Advertisement

अनिल कुमार को लातेहार एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष बनाया गया. कुलदीप नायक को महुआडांड़ का प्रखंड अध्यक्ष और प्रेम शंकर पांडेय को प्रखंड सचिव नियुक्त किया गया. सभी नवमनोनित पदाधिकारियों को 15 दिन के भीतर जिला युवा मोर्चा, एससी मोर्चा, प्रखंड और पंचायत स्तर पर संगठन विस्तार का निर्देश दिया गया है.

Advertisement

नवनिर्वाचित युवा जिला अध्यक्ष निशांत यादव ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है, उस पर खरा उतरने का प्रयास करेगें. पार्टी के नीति व सिद्धांतों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनका लक्ष्य है. जेएलकेएम ही झारखंड की एकमात्र पार्टी है, जो युवाओं के हक और अधिकार की बात कर रही है.

आज की खबरें आज ही
विज्ञापन के लिए संपर्क करें
9471504230/9334804555
Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!