लातेहार
भाजपा ने जनजातीय कल्याण के लिए जितना किया, उतना किसी ने नहीं किया: सन्नी टोप्पो

लातेहार। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सन्नी टोप्पो ने कहा कि जनजातीय कल्याण के लिए भाजपा सरकार का समग्र दृष्टिकोण है. भारत की जनजातियां हमारे देश की सांस्कृतिक धरोहर, परंपराओं और प्रकृति के प्रति समर्पण की प्रतीक हैं. भाजपा सरकार ने जनजातीय कल्याण के लिए जितना किया उतना किसी अन्य सरकार ने हीं किया. श्री टोप्पो गुरूवार को स्थानीय परिसद में भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती और जनजातीय गौरव दिवस को ले कर पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे.







