dps 1 b
latehar-tuiris
carnival 1
RPD NEW NEW
alisha
lps
लातेहार

मेला से गायब हुए युवक का दो दिनों से कोई सुराग नहीं

लातेहार। शहर के बाजारटांड़ स्थित शिवरात्रि मेला से एक युवक पिछल 17 फरवरी को लापता हो गया है. दो दिन बीत जाने के बाद भी उसका कुछ अता पता नहीं चल सका है. इस संबंध में युवक के भाई अनूप साहू सदर थाना में एक आवेदन दिया है. उन्‍होने बताया कि वे जिले के मनिका थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं और लातेहार के बाजारटांड़ के शिवरात्रि मेला में अपनी दुकान लगाया है. उन्‍होने बताया कि दुकान में वे और उनका छोटा भाई चंदन साहू (चुन्‍नू) रहते हैं. उन्‍होने बताया कि 17 फरवरी की शाम तकरीबन चार बजे वह मेला घुमने की बात कह कर दुकान से निकला. लेकिन उसके बाद से वह वापस नहीं लौटा. काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका. उन्‍होने बताया कि उस दिन व जिंस की पेंट और सफेद रंग की शर्ट और सफेद चप्‍पल पहना था. उन्‍होने उसकी सकुशल घर वापसी की गुहार पुलिस से लगायी है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button