WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
नगर पंचायत चुनाव, लातेहार

नामांकन की तिथि‍ समाप्‍त: अध्‍यक्ष पद के लिए नौ व 15 वार्ड पार्षदों के लिए 61 प्रत्‍याशियों ने नामांकन किया

ASHISH TAGORE

लातेहार। चार फरवरी को नगर निकाय चुनावों में नामांकन करने की अंतिम तिथि निर्धारित थी. नामांकन के अंतिम दिन तक नगर पंचायत अध्‍यक्ष के लिए नौ और 15 वार्ड पार्षदों के लिए 61 प्रत्‍याशियों ने अपना नामांकन परचा दाखिल किया है. अंतिम दिन बुधवार को अध्यक्ष पद के लिए पांच एवं वार्ड पार्षद पद के लिए कुल 23 प्रत्याशियों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया. भाजपा समर्थित महेश सिंह ने निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता रामा रविदास के समक्ष अपना परचा दाखिल किया.

अध्‍यक्ष पद के प्रत्‍याशी सेलेस्‍टीन कुजूर

इसके अलावा अध्‍यक्ष पद के लिए भगतू नगेसिया, कुमारी नीना तिर्की, सेलेस्टीन कुजूर व आशा देवी ने भी अपना नामांकन परचा निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता के समक्ष दाखिल किया. जबकि इससे पहले बिलासी टोपनो, मिलायनी कुजूर, बैजयंती देवी, बी भगत ने अध्‍यक्ष पद के लिए अपना नामांकन किया है.जबकि वार्ड पार्षद के लिए वार्ड संख्‍या एक से संजय प्रसाद व अयोध्या प्रसाद, वार्ड संख्या दो से कंचन शौंडिक व आशा देवी ने अपना नामांकन किया है.

अध्‍यक्ष पद की प्रत्‍याशी आशा देवी
नामांकन परचा दाखिल करती कंचन कुमारी

वहीं वार्ड संख्या चार से  मजहबी अशरफ, अनीश अंसारी, आफताब आलम खान, विनोद यादव व नवीन कुमार सिंहा, वार्ड संख्या छह से मनोज कुमार गुप्ता, वार्ड संख्या सात से युगेश्वर राम, वार्ड संख्या आठ से आशा देवी व लक्ष्मी देवी ने अपना परचा जमा किया.

गुड़ि‍या सिन्‍हा

वार्ड संख्या नौ से रिमा कुमारी व पूजा देवी, वार्ड संख्या 10 से मुंद्रिका मांझी, सुनील कुमार पासवान व बिरेंद्र कुमार पासवान, वार्ड संख्या 11 से उत्तम कुमार, वार्ड संख्या 12 से शंकर राम, वार्ड संख्या 15 से रिया सिंहा, गुड़िया सिंहा व पार्वती देवी ने निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन का पर्चा दाखिल किया है.

रिया कुमारी

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!