WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

शुद्ध, अद्यतन एवं समावेशी मतदाता सूची ही एसआईआर का उद्देश्य: डीसी

लातेहार। विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर 2026 को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को उपायुक्त संदीप कुमार ने बीएलओ, बीएलए-2 एवं चुनाव पाठशाला की प्रथम बैठक का निरीक्षण किया. उपायुक्त ने राजकीय मध्य विद्यालय बाजार अंबाकोठी, उत्क्रमित उच्च विद्यालय पांडेपुरा एवं राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय अमवाटीकर में आयोजित बैठकों में प्रतिभागियों से सीधा संवाद किया. उन्होंने मतदाता सूची शुद्धिकरण, नए मतदाताओं का नाम जोड़ने, मृत-स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने तथा दिव्यांग-वृद्ध मतदाताओं की मैपिंग पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया. निरीक्षण के क्रम में विशेष रूप से 01 अक्टूबर, 2026 तक अर्हता प्राप्त करने वाले नए मतदाताओं के पंजीकरण, आवेदन प्राप्त करने एवं पात्र नागरिकों का समयबद्ध नामांकन सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा की गई. साथ ही विद्यार्थियों एवं युवाओं से अपने परिवार, मित्रों एवं आसपास के सभी पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया गया, ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित हो सके. चुनावी पाठशालाओं से संबंधित गतिविधियों में संबंधित बीएलओ के साथ संबद्ध वालंटियर भी उपस्थित रहकर आवश्यक सहयोग प्रदान किया. पीवीटीजी एवं दूरस्थ क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों का अनुश्रवण संबंधित सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के द्वारा किया गया. उन्होंने कार्यक्रमों के प्रभावी संचालन, निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुपालन एवं मतदाता जागरूकता गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया. जिला प्रशासन ने जिले के सभी नागरिकों, विशेषकर पहली बार मतदान के पात्र बनने वाले युवाओं से विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की है. नागरिकों से समय पर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने, आवश्यक संशोधन कराने तथा अन्य पात्र नागरिकों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आग्रह किया गया. प्रशासन ने कहा कि शुद्ध, अद्यतन एवं समावेशी मतदाता सूची ही स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं सशक्त लोकतंत्र की सबसे मजबूत आधारशिला है. प्रत्येक पात्र नागरिक की सहभागिता से ही विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 का उद्देश्य सफल होगा और लोकतांत्रिक व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ बनेगी. मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी दिनेश कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. चंदन, प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार तिवारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!