mahesh singh banner new nn
लातेहार

छोटे भाई की पुण्यतिथि पर दो मित्रों के साथ रक्तदान कर श्रद्धांजलि दी

लातेहार। अपने छोटे भाई जितेंद्र कुमार की प्रथम पुण्यतिथि के मौके पर अपने दो मित्रों के साथ रक्तदान कर रंजीत  कुमार ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. बता दें कि लातेहार स्टेशन में प्रज्ञा केंद्र संचालक रंजीत कुमार गुप्ता के छोटे भाई जितेंद्र कुमार का निधन पिछले वर्ष 13 दिसंबर को एक दुर्घटना में हो गया था. रंजीत ने पुण्यतिथि के मौके पर रक्तदान के लिए वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन से संपर्क किया और रक्तदान की इच्छा जाहिर की. इसके बाद अपने दो अन्य मित्रों के साथ ब्लड बैंक पहुंचकर रक्तदान किया. रक्तदान करने वालों में रवि एवं सत्यदेव यादव का नाम शामिल है.

Advertisement

एसोसिएशन के अध्‍यक्ष अनुरोध बाग, सचिव विकासकांत पाठक व जिला संयोजक श्‍याम अग्रवाल ने ने रंजीत के इस पहल की सराहना की. उन्‍होने अन्य युवाओं को भी इससे प्ररेणा लेने की अपील की. कहा कि  रक्‍तदान एक पुनित कार्य है और ऐसे अवसरों में रक्‍तदान कर अवसर की सार्थकता को बनाये रखा जा सकता है. उन्‍होने कहा क‍ि रंजीत व उनके दोस्‍तों ने मानवता की मिशाल पेश की.

Advertisement
Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!