लातेहार। गुरूवार को विश्व थैलेसीमिया दिवस पर उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने रक्तदान कर अन्य लोगों को भी रक्तदान करने की अपील की. बता दें कि विश्व थैलेसीमिया दिवस के अवसर पर ब्लड बैंक, लातेहार में आयोजित रक्तदान शिविर में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता पहुंचे और स्वयं रक्तदान कर एक प्रेरणादायक पहल की.
उपायुक्त ने सभी स्वस्थ नागरिकों से नियमित रक्तदान करने की अपील की. उपायुक्त ने कहा कि थैलेसीमिया जैसी गंभीर बीमारी से ग्रसित मरीजों के लिए रक्तदान जीवनदायिनी हो सकता है. उन्होंने यह भी बताया कि एक यूनिट रक्त किसी की जान बचा सकता है, इसलिए हर व्यक्ति को सामाजिक दायित्व समझते हुए आगे आना चाहिए. इस मौके पर लातेहार सिविल सर्जन डा अवधेश कुमार सिंह व ब्लड बैंक के तकनीकि सहायक बिनय कुमार सिंह के अलावा रेडक्रास सोसायटी के कई पदधारी व अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे. कार्यक्रम का उद्देश्य जन जागरूकता बढ़ाना और रक्तदान के प्रति लोगों को प्रेरित करना था. उपायुक्त क इस पहल की व्यापक सराहना हो रही है.