लातेहार। झारखंंड राज्य के बेरोजगार युवक व युवतियों की निजी क्षेत्र के कंपनी, प्रतिष्ठान व अन्य संस्थानों में रोजगार का सुनहरा अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से जिला नियोजन कार्यालय, लातेहार के द्वारा एक दिवसीय भर्ती कैंंपका आयोजन आगामी 19 मई को पूर्वाह्न 10:00 बजे से 3:30 बजे अपराह्न तक जिला खेल स्टेडियम, लातेहार परिसर में आयोजित किया जायेगा. इस भर्ती कैंंप में Honda Motors Pvt. Ltd. Krishnarajpuram SMVT Bangalore 2. S.K. Safty Wings Pvt Ltd, Tamilnadu 3. City Hospital, Latehar 4. Indigo Security Force, Latehar 5. Usha Motors, Latehar 6. Pranabnaman Minerals Pvt Ltd, Ranchi आदि प्रतिष्ठान व संस्थान भाग लेगें. इनमें Line Operator, Production Excutive, Quality Check, Matchine Operator, Welder/Painter, Associate, ANM,GNM, Lab Technician, Marketing Executive, Security Guard, Gun man, House Keeper, Sales Excutive, Customer Relation Excutive, Floor Supervisor, Technician, Tripper Driver आदि पदों हेतु रिक्तियाँ प्राप्त हुई है. जिला नियोजन पदाधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि अन्य कंपनी व संस्थानों से भी लगातार सम्पर्क स्थापित किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक विभिन्न पदों हेतु रिक्तियाँ प्राप्त हो सके. उन्होने बताया कि भर्ती कैंंप में भाग लेने के लिए इन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:- 1.झारखण्ड राज्य के किसी भी नियोजनालय में निबंधित नियोजन कार्ड
2. शैक्षणिक योग्यता से संबंधित कागजातों की छाया प्रति
3. फोटो
4. आधार कार्ड की छाया प्रति
5. स्थानीय निवास प्रमाण पत्र
6. जाति प्रमाण पत्र की छाया प्रति
7. बायोडाटा की दो कॉपी
इच्छुक उम्मीदवार उपरोक्त दस्तावेजों के बिना भाग नहीं ले सकते हैं. जो अपना निबंधन नियोजनालय में नहीं कराये हैं, वे अपना निबंधन ऑनलाइन विभाग के अधिकृत वेबसाईट http://jharniyojan.jharkhand.gov.in. पर स्वयं कर सकते हैं या नियोजन कार्यालय अथवा प्रज्ञा केन्द्रों में करा सकते हैं. उन्होने बताया कि विशेष जानकारी के लिए जिला नियोजन कार्यालय, लातेहार के सूचना पट्ट पर एवं जिला के website https://latehar.nic.in/ पर देखा जा सकता है.