maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
महुआडांड़राज्‍य

सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दूसरा कोमा में

महुआडांड़ (लातेहार)।  महुआडांड़ थाना क्षेत्र के अहिरपुरवा मोड़ के पास  एक बोलेरो असंतुलित होकर पेड़ से जा टकराया। इसमें बोलेरो चालक एवं साथ बैठे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान दुरूप पंचायत के ग्राम साले निवासी सुधीर एक्का पिता निर्मल एक्का (25) जोन एक्का पिता विजय कुजूर (25) के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार दोनों साले से महुआडांड़ की ओर आ रहे थे। इसी दौरान अचानक बोलेरो चालक अपना संतुलन खो दिया और बोलेरो पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतना भीषण था कि पेड़ भी उखड़ गया। आस पास के ग्रामीणों के मदद से उन्हें बोलेरो से बाहर निकाला गया और तुरन्त महुआडांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। दोनों को गंभीर चोट लगी थी।  डॉ अमित खलखो के द्वारा उपचार किया गया। उन दोनों की स्थिति इतना खराब था कि उन्हें रेफर किया गया। मिली जानकारी के अनुसार इलाज के दौरान जोन एक्का की मौत हो गई।  दूसरा युवक सुधीर एक्का कोमा में है। मृतक की पोस्टमार्टम किया गया। मौत की खबर सुन परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

 

 

 

 

 

 

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!