लातेहार। सदर प्रखंड के परसही पंचायत में मंगलवार को कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के तत्वाधान में कृषक पाठशाला योजना सह समेकित बिरसा ग्राम योजना का शिलान्यास किया गया. मौके पर बतौर मुुुख्य अतिथि मनिका विधायक रामचन्द्र सिंह ने किया और कहा कि कृषि के क्षेत्र में यह एक अच्छी पहल है. किसानों को अब कृषि और पशुपालन संबंधित जानकारी, शिक्षा लेकर लोग और भी बेहतर ढंग से कृषि कर पाएंगे या पशुपालन कर पाएंगे. इससे कृषि के क्षेत्र में एक नयी शुरुआत हुई है और हमारी सरकार हरेक प्रखंड में यह पाठशाला खोलने जा रही है ताकि हमारे किसान भाइयों को ज्यादा से ज्यादा सहूलियत हो. जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी ने कहा कि प्रशिक्षण शिविर परसही में खुलने से लोगों को अब बाहर प्रशिक्षण के लिए नहीं जाना होगा उनका समय और आने जाने वाले खर्च बचेंगे. परसही मुखिया अनीता देवी ने कहा कि विधायक के पहल से उनके पंचायत वासियों को नई सौगात मिली है. प्रमुख परशुराम लोहरा ने कहा कि हमारा देश कृषि प्रधान देश है और ऐसी पाठशाला पूरे जिले के हरेक पंचायत में खुले ताकि किसानों को नये पद्धति के साथ खेती कर सकें. कांग्रेस युवा जिला अध्यक्ष अमित यादव ने कहा कि आज भी 70 प्रतिशत आबादी खेती पर ही निर्भर है. हमें जरूरत है नए नए टेक्नोलॉजी और पद्धति की जिससे किसान सिर्फ खेती या पशु नाम के लिए नहीं पाले बल्कि उससे उनको आय की ज्यादा से ज्यादा फायदा मिले. मौके पर पंचायत समिति रीता देवी, पूर्व जिला परिषद सदस्य रामदेव सिंह के अलावा ग्राम प्रधान बीरबल उरांव, प्रखंड अध्यक्ष सकलदीप उरांव, अख्तर हुसैन, विधायक प्रतिनिधि पिंटू सिंह, सुनील प्रसाद, अरुण यादव, ज्योति प्रकाश दुबे, मनोज पासवान, फूलचंद यादव, हसमद अंसारी, वाजिद अंसारी, रौशन कुमार, सोनू यादव, साजिद अंसारी, धनंजय यादव, रंजय, सोहेल अंसारी, पंकज उरांव, मुनिप यादव उपेंद्र पासवान, कुलदीप, चंदेश्वर यादव, बिंदेश्वर यादव, गुड्डू दुबे, नागेश्वर यादव, फ़िरु दुबे, दानिश, अक्षय, दीपक सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे.