mahesh singh banner new nn
लातेहार

प्राचीन देवी मंडप के वार्षिकोत्‍सव पर भंडारे का आयोजन

लातेहार। शहर के अंबाकोठी स्थित प्राचीन देवी मंडप का दो दिवसीय वार्षिकोत्‍सव कार्यक्रम शनिवार को संपन्‍न हो गया. वार्षिकोत्‍सव के पहले दिन मंदिर परिसर में अंखड कीर्तन का आयोजन किया गया. जबकि दूसरे दिन हवन व पूर्णाहुति के बाद नौ कन्‍याओं का पूजन कर भंडारा का शुभारंभ किया गया.

मंदिर समिति के संतोष कुमार अग्रवाल ने कहा क‍ि यहां मंदिर काफी प्राचीन है. सैकड़ों साल पुरानी है. साल 2016 में इस मंदिर का जीर्णोद्धार किया गया था, तब से इस मंदिर में बासंतिक नवरात्र की अष्‍टमी तिथि को वार्षिकोत्‍सव मनाया जाता है. उन्‍होने कहा क‍ि वार्षिकोत्‍सव कार्यक्रम में समाज के हर तबके के लोगों का सहयोग प्राप्‍त होता है.

वहीं मंदिर समिति के  राजीव रंजन पांडेय ने कहा कि इस मंदिर की काफी महत्ता है. लोग यहां आते हैं और अपने एवं अपने परिवार की सुख समृद्धि की कामना करते हैं. वार्षिकोत्‍स्‍व कार्यक्रम का अनुष्‍ठान यज्ञाचार्य अनिल मिश्रा व मंंदिर के पुजारी दिलीप दास शर्मा के सानिध्‍य में संपन्‍न कराया गया. आयोजन में मुख्‍य संरक्षक सह पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम, अध्‍यक्ष प्रमोद प्रसाद सिंह, अनिल अग्रवाल, राजू सिंह, निर्मल महलका, जय कुमार सिंह, विशाल भास्‍कर, गजेंद्र प्रसाद शौंडिक, राजेंद्र प्रसाद शौंडिक, उज्‍जवल  पांडेय, कौशलपांडेय, प्रकाश सिंह, अंकित पांडेय, मुरली अग्रवाल, जवाहर प्रसाद अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, आशीष पांडेय, मुकेश पांडेय, पपिंद्र सिंह, राजू प्रसाद, मिहिर सिंह, शंशांक सिंह, आयुष रंजन तिवारी, मोती प्रसाद अग्रवाल, दीपक विश्‍वकर्मा, दीपक अग्रवाल आदि का सराहनीय योगदान रहा.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!