mahesh singh banner new nn
लातेहार

एक दिवसीय नि:शुल्‍क ह्रदय जांच शिविर व तनाव प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन

लातेहार। रविवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की लातेहार शाखा एवं सुहागिन देवी आरोग्य मिशन, करकट लातेहार के संयुक्त तत्वाधान में करकट स्थित सुरेंद्र बिहार नर्सिंग होम में एक दिवसीय निशुल्क ह्रदय जांच शिविर एवं तनाव प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसमें दुमका मेडिकल कॉलेज के डॉ पीयूष रंजन के द्वारा कार्यशाला में आए लातेहार शहरी क्षेत्र एवं करकट वासी के बीच तनाव प्रबंधन विषय पर व्‍याख्‍यान दिया गया.

Advertisement

उन्‍होने बताया कि स्वास्थ्य मन के लिए स्वास्थ्य तन का होना आवश्यक है. अपनी स्वच्छता अपने हाथों में है शाकाहारी एवं सात्विक आहार से ही तन को स्वस्थ रख सकते हैं.   यह भी बताया कि किसी भी परिस्थिति में स्वयं को मजबूत रखने के लिए ईश्वर पर निश्चय बढ़ाना आवश्यक है. सभा के दौरान रांची के प्रसिद्ध डॉक्टर सुरेंद्र प्रसाद सिंह भी उपस्थित रहे. श्री सिंह के द्वारा इस शिविर एवं कार्यशाला के लिए ब्रह्माकुमारी एवं डॉक्टर पीयूष रंजन को धन्यवाद दिया.

Advertisement

कार्यशाला की समाप्ति के बाद संध्‍या चार बजे तक  कुल 53 लोगों का निशुल्क ह्रदय जांच की गई. लातेहार के अलावा लोहरदगा एवं पलामू से भी लोगों ने इसमें भाग लिया. जांच के दौरान आवश्यकता अनुसार मरीज का हृदय भी निशुल्क जांच किया गया. इस कार्यक्रम का संचालन ब्रह्माकुमारी शाखा लातेहार के प्रशासिका बीके अमृता के नेतृत्व में किया गया. मौक पर वरीय अधिवक्ता राजमणि प्रसाद, गुमला सेवा केंद्र की सुजीता, आशीष,  विनोद, अवधेश,  सुनीता, पूनम आदि मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!