alok neew
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
लातेहार

नि:शुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन सराहनीय: प्रकाश राम

लातेहार। विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर रेडक्रॉस सोसाइटी लातेहार एवं श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति, रांची के संयुक्त तत्वावधान में सदर अस्पताल स्थित रेड क्रॉस सोसाइटी परिसर में निःशुल्क तीन दिवसीय कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया गया. गुरूवार को शिविर के समापन के अवसर पर बतौर मुख्‍य अतिथि स्‍थानीय विधायक प्रकाश राम एवं उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता के द्वारा दिव्यांगजनों को जरूरत के अनुसार कृत्रिम अंग प्रदान किये गये.  मौके पर संबोधित करते हुए विधायक प्रकाश राम ने कहा कि इस नि:शुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर में दूर दराज  से आए लाभुकों को लाभ मिल रहा है यह सराहनीय कदम है.  उन्होंने इसके लिए रेडक्रॉस सोसाइटी एवं भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति, रांची के संयुक्त तत्वावधान में आयोजि इस शिविर के सराहनीय कार्य एवं सहयोग के लिए पूरी टीम को धन्यवाद दिया. आगे उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य वैसे सभी जरूरतमंदों की सेवा करना है जो आर्थिक तंगी की वजह से कृत्रिम हाथ पैर नहीं लगा पाते हैं. किसी दिव्यांग को कोई सहायता मिल जाता है तो यह बड़ी बात है. उपायुक्‍त उत्कर्ष गुप्ता ने कहा कि कुल 68 जरूरत मंदो को नि:शुल्क कृत्रिम उपकरण वितरण किया गया हैं. तीन दिवसीय शिविर में अब तक कुल 68 दिव्यांगों का पंजीकरण हुआ है. इस निशुल्क शिविर के माध्यम से दिव्यांग जनों को बैसाखी एवं किसी तरह के दुर्घटना में अपना हाथ या पर गंवाने वाले दिव्यांग जनों को कृत्रिम अंग का भी निशुल्क रूप से प्रत्यारोपण का लाभ दिया गया. उन्होंने कहा की हर कोई जो सक्षम है वे सहयोग में निश्चित रूप से आगे आएं. जरूरतमंद की सेवा करें. इस शिविर में जो लाठी के सहारे चलकर आए हैं वे कृत्रिम अंग लगने के बाद खुद चलकर जाएंगे, इससे अच्छी बात नहीं हो सकती है। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी अजय कुमार रजक, सिविल सर्जन डा अवधेश कुमार सिंह, रेडक्रॉस सोसाइटी के सभापति महेंद्र प्रसाद गुप्ता, स्‍टेट मेंबर सुशील कुमार अग्रवाल, विनोद कु महलका, डा विशाल शर्मा, संतोष कुमार सिंह, उप सभापति विनीत मधुकर, सचिव जावेद अख्तर, कोषाध्यक्ष विशाल चंद्र साहू, शत्रुघ्‍न प्रसाद, निर्दोष प्रसाद, अनूप प्रसाद, रितेश कुमार महलका व गौरव महलका समेंत रेडक्रॉस सोसाइटी के अन्‍य सदस्‍य आदि मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button