लातेहार
चटनाही में अनियंत्रित कार घर में घुसी


लातेहार। मंगलवार की शाम तकरीबन साढ़े पांच बजे एक शहर के रिहायशी इलाका चटनाही मुहल्ले में उस समय अफरा तफरी मच गयी, जब एक अनियंत्रित कार एक घर के बाहर बने गैरेज में घुस गयी. हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन गैरेज की दीवार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी. जानकारी के अनुसार एक कार ( जेएच-01-यू-9522) रेलवे स्टेशन की ओर से थाना चौक की ओर जा रही थी. इसी क्रम में औरंगा नदी मोड़ (चटनाही) के पास अनियंत्रित हो कर स्व बिगन प्रसाद के घर के बाहर बने गैरेज की दीवार तोड़ कर अंदर घुस गयी. हालांकि गैरेज काफी दिनों सेे बंद था और वहां कोई वाहन नहीं थी, इस कारण जानमाल की क्षति नहीं हुई. स्थानीय लोगों का कहना है कि साप्ताहिक मंगलवारीय हाट होने के कारण काफी संख्या में लोग वहां सड़क के किनारे से गुजरते हैं, गनीमत यह रही कि उस समय वहां कोई नहीं था, अन्यथा एक बड़ा हादसा हो सकता है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस वैन वहां पहुंची और कार चालक और वाहन को थाना ले गयी. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पुलिस चालक से पूछताछ कर रही है.