Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

अनियंत्रित ट्रक ने दूसरे ट्रक को पीछे से टक्‍कर मारी, एक चालक की मौत

लातेहार। जिले के चंदवा–चांपी–लोहरदगा पथ स्थित डेढ़ टंडवा घाटी गुरुवार की सुबह घाटी में दो ट्रकों में टक्‍क्‍र हो गयी. एक अनियंत्रित ट्रक ने आगे चल रही दूसरी ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी. दोनो ट्रकों में सरिया लदा था. इस भीषण टक्कर में एक ट्रक चालक की केबिन में ही दबकर दर्दनाक मौत हो गई. उसकी पहचान राजेश यादव (मैनपुरी, यूपी) के रूप में की गयी. जबकि उपचालक गंभीर रूप से घायल हो गया. दूसरे ट्रक में सवार चालक व उप चालक घायल भी हो गए. उन्‍हें प्राथमिक उपचार के लिए चंदवा सीएचसी भेजा गया, घायलों की पहचान उमेश यादव, दीपक तिवारी, रिंकू यादव (महकम पुर मैनपुरी उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई. घायलों ने बताया कि  दोनों ट्रक राउरकेला से सरिया लेकर उत्तर प्रदेश जा रही थी.  डेढ़टंगवा तीखे ढलान में एक ट्रक का ब्रेक फेल हो गया व आगे चल रही दूसरे ट्रक को टक्कर मार दी.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!