WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
झारखंडमहुआडांड़

घटना के बाद भी ऑटो में ओवरलोडिंग जारी, स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर सवाल

महुआडांड़ (लातेहार)। प्रखंड में 30 अप्रैल को संत मिखाईल स्कूल साले से घर लौट रहे स्कूली बच्चों से भरा ऑटो वाहन पलट जाने से एक बच्चे की मौत हो गई थी, जबकि दर्जनों बच्चे घायल हुए थे। इस दर्दनाक हादसे के बाद प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए वाहन जांच अभियान चलाया था। अभियान के दौरान कई वाहनों का चालान काटा गया तथा कुछ वाहनों को जब्त भी किया गया। साथ ही सभी स्कूल वाहनों और चालकों को ओवरलोडिंग नहीं करने की सख्त हिदायत दी गई थी।इसके बावजूद एक बार फिर स्कूली बच्चों से खचाखच भरा ऑटो वाहन सड़कों पर दौड़ता नजर आया। प्रशासनिक कार्रवाई के बाद भी कई ऑटो चालक बिना किसी डर के खुलेआम ओवरलोडिंग कर बच्चों को स्कूल लाने-ले जाने का काम कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस पर प्रभावी रोक नहीं लगाई गई, तो फिर किसी बड़े सड़क हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता। लोगों ने प्रशासन से नियमित जांच अभियान चलाकर नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

 

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!