लातेहार। पलामू सांसद वीडी राम मेदिनीगर की नव निर्वाचित मेयर अरुणा शंकर के विजय जुलूस के दौरान अचानक बेहोश हो गए. आनन फानन में उन्हें नारायणी अस्पताल ले जाया गया. हालकि इलाज के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है.जानकारी के अनुसार जुलूस के दौरान अधिक भीड़ और धूप के कारण उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी. अस्पताल के चिकित्सकों ने उनकी जांच और चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है. जानकारी मिलते ही उनके शुभचिंतक और भाजपा पार्टी की अस्पताल परिसर में भीड़ लगी गई. लोगों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है. बाद में चिकित्सकों ने उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी. वे अब अस्पताल से घर चले गए हैं.