latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडलातेहार

पंसस ने ग्रामसभा से पारित पीसीसी पथ योजनाओं का कार्य चालू कराने की मांग की

लातेहार। पंचायत समिति सदस्य पूजा कुमारी ने ग्राम पंचायत मोगर के विभिन्न गांवों में ग्रामसभा से पारित पीसीसी पथ निर्माण योजनाओं को शीघ्र चालू कराने की मांग की है. इस संबंध में उन्‍होने  उपायुक्त लातेहार को एक ज्ञापन सौंपा है. मौके पर सांसद प्रतिनिधि पिंटू रजक भी मौजूद थे. पूजा कुमारी ने कहा कि सदर प्रखंड के मोगर पंचायत में कई महत्वपूर्ण सड़क योजनाएं वर्षों से लंबित हैं. जिनका निर्माण ग्रामीणों की सुविधा और आवागमन के लिए अत्यंत आवश्यक है. ज्ञापन में बताया गया कि इन सड़कों के निर्माण से एक गांव से दूसरे गांव तथा जिला मुख्यालय तक लोगों का आवागमन सुगम होगा. पंचायत समिति सदस्य ने कहा कि बरसात के दिनों में ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, इसलिए ग्रामसभा से पारित योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाना चाहिए.  उन्‍होने अपने ज्ञापन में ग्राम मोंगर, घुटुवा, केडु और हरखा गांवों में कुल 12 पीसीसी पथ निर्माण योजनाओं का उल्लेख किया हे. इनमें श्मशान घाट, शिव मंदिर, बांध, देवी मंडप, आंबेडकर भवन एवं विभिन्न मोहल्लों को जोड़ने वाले मार्ग शामिल हैं. उन्‍होने इन योजनाओं का शीघ्र क्रियान्‍नवयन कराने की मांग की है ताकि लोगों को आवागमन में राहत मिल सके और क्षेत्र का विकास हो सके.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button