mahesh singh banner new nn
लातेहार

मीडिया प्रभारी बनाए जाने पर पंकज तिवारी का किया गया स्वागत

Pankaj Tiwari was welcomed on being made the media in-charge

लातेहार। गुरुवार को लातेहार जिला कांग्रेस कार्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के द्वारा पंकज तिवारी को लातेहार जिला कांग्रेस मिडिया प्रभारी बनाए जाने पर उनका सम्मान किया गया.  लातेहार जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष गूँजर उरांव ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की.

https://ekyc.aliceblueonline.com/?source=ech325 Open your free demat account, Aliceblue demat account is free for lifetime.

समारोह में कांग्रेसियों ने श्री  तिवारी का फूल मालाओं व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया.मौके पर जिला कार्यकारी अध्यक्ष श्री उरांव ने कहा कि पंकज तिवारी पार्टी के निष्ठावान प्रखर व समर्पित सिपाही रहे हैं.  तिवारी कांग्रेस में तीन दशकों से निस्वार्थ कार्य करते आए हैं. युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमित यादव ने कहा कि पंकज तिवारी को लम्बे समय से मीडिया प्रभारी के पद  कार्य करते रहे हैं. युवा कांग्रेस लातेहार विधानसभा अध्यक्ष शहादत हुसैन टिंकु ने कहा कि पंकज तिवारी के जुझारू व कांग्रेस के प्रति समर्पित रहे हैं. आलाकमान के निर्णय का स्वागत करते हैं. लातेहार प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मोती उरांव ने कहा कि पंकज तिवारी ने कांग्रेस के लिए बहुत कुछ किया है. उनके योगदानों की सब सराहना करते हैं.  मौके पर युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र उरांव ने कांग्रेस नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया व श्री तिवारी का स्वागत किया. इस अवसर पर बरवाडीह विधायक प्रतिनिधि प्रेम सिंह पिंटू ,बेतला के पूर्व मुखिया संजय सिंह ,कामगार कर्मचारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष कामिल अंसारी, अल्पसंख्यक कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष रब्बानी हुसैन व मनोज सिंह आदी मौजूद थे. सबों ने श्री तिवारी को  माला पहनाकर व लड्डु खिलाकर स्वागत किया.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!