लातेहार। झारखंड प्रदेश कांग्रेस के महासचिव आलोक दुबे, झारखंड प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव व झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ राजेश गुप्ता शनिवार को रांची से मेदिनीनगर जा रहे थे. इसी दौरान स्थानीय परिषदन में जिला मीडिया प्रभारी सह प्रदेश प्रतिनिधि पंकज तिवारी ने उनका स्वागत किया.
विज्ञापन
कांग्रेस नेताओं ने संगठन सृजन- 2025 कार्यक्रम में सभी कांग्रेसियों से बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने और एकजुट हो कर कांग्रेस को और अधिक सशक्त व मजबूत बनाने के लिए कार्य करने की बात कही. उन्होने कहा कि देश की जनता अब राहुल गांधी व कांग्रेस की ओर आश भरी निगाह से देख रही है. केंद्र की भाजपा सरकार देश को धर्म व संप्रदाय के नाम पर बांट रही है. एक खास संप्रदाय के उपर लगातार नये कानून ला कर हमला किया जा रहा है.
विज्ञापन
इस केंद्र की सरकार ने देश की धर्मनिरपेक्षता को तार तार कर दिया है. संविधान पर लगातार हमला कर रही है, लेकिन देश की जनता अब जान गयी है. आज लोग सड़कों पर उतर कर इसका विरोध कर रहे हैं. कांग्रेस नेताओं ने कहा कि कांग्रेस संविधान पर हमला व छेड़छाड़ कभी बरदास्त नहीं करेगी. आगामी 14 अप्रैल को संविधान निर्माता बाबा साहब भीम राव अंंबेडकर की जयंती के मौके पर प्रदेश के सभी जिलों में मानव शृंखला बनाकर संविधान बचाने का संकल्प लिया जायेगा.