लातेहार। सहायक अध्यापक (पारा शिक्षक) की वर्षों पुरानी वेतनमान की मांग को पूरा कराने को लेकर प्रदेश मोर्चा द्वारा आगामी चार अगस्त को रांची में विधानसभा घेराव किया जाएगा. इसकी तैयारी को लेकर जिले के विभिन्न प्रखंडों में सहायक अध्यापकों की बैठक आयोजित की गई. सदर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय अम्बा टीकर में प्रखंड अध्यक्ष अजय सिंह की अध्यक्षता में बैठक रविवार को किया गया।मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यकारिणी बेलाल अहमद, जिलाध्यक्ष अतुल सिंह, महासचिव अनूप कुमार, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार मिंज आदि उपस्थित थे।मुख्य अतिथियों ने सभी शिक्षकों से चार अगस्त को रांची सभी पहुंचे और संगठन का साथ तन मन धन से देने की अपील की.
Advertisement
बैठक में प्रगतिशील शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष हीरा प्रसाद यादव व प्रदीप कुमार, माध्यमिक शिक्षक संघ के संदीप पासवान, विकास कुमार शर्मा, पिंटू कुमार, सतेंद्र मेहरा और प्रदीप कुमार गोस्वामी आदि ने एक स्वर में कहा कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय भूसुर के सहायक अध्यापक सतेंद्र यादव पर एक छात्रा का शोषण करने का जो आरोप लगाया गया है, प्रशासन उसका निष्पक्ष जांच करे. उन्होंने शिक्षक को रिहा करने की मांग की.
इस बैठक में सदर प्रखंड के नंदकिशोर यादव, विनोद राम, प्रमोद प्रसाद, शिशुपाल सिंह, संजीत प्रसाद, संजय कुमार द्विवेदी, नेमा अगरिया, धर्मदेव सिंह, ब्रिज किशोर यादव, उदय प्रसाद, प्रवीण सिंह, निर्मल कुमार यादव, दिनेश प्रसाद गुप्ता, दिनेश ठाकुर, सुधा देवी, सुनैना देवी, संगीता कुमारी, मंजू देवी, मीना देवी और मानो कुजूर आदि उपस्थित थे. सभी सहायक अध्यापकों ने चार अगस्त को रांची चलने का संकल्प लिया.