लातेहार। रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर आज बरवाडीह थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी रेशमा रेखा मिंज ने किया। बैठक में सीओ मनोज कुमार, एसडीपीओ भरत राम,थाना इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह, थाना प्रभारी राधेश्याम कुमार, आरपीएफ इंस्पेक्टर राकेश रंजन, बीस सूत्री अध्यक्ष नसीम अंसारी, प्रखंड प्रमुख सुशीला देवी, उप प्रमुख बीरेंद्र जायसवाल सहित विभिन्न समुदायों के गणमान्य लोग, स्थानीय जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि और पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
बैठक के दौरान रामनवमी जुलूस के मार्ग, समय और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। थाना प्रभारी ने कहा कि रामनवमी का त्योहार हर्ष और उल्लास का प्रतीक है, जिसे सभी को मिलजुल कर मनाना चाहिए। उन्होंने सभी से आपसी भाईचारे और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। प्रशासन ने आश्वासन दिया कि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी और जुलूस को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए पुलिस बल तैनात रहेगा। बैठक में सभी अखाड़ों को लाउडस्पीकर (लाउडली साउंड) के उपयोग को लेकर दिशा निर्देश भी दिए गए। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि ध्वनि प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए लाउडस्पीकर का उपयोग निर्धारित सीमा में किया जाए और किसी भी नियम का उल्लंघन न हो।
विज्ञापन
इस मौके पर उपस्थित लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया और त्योहार को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से मनाने की सहमति जताई। मौके पर मुखिया संजय सिंह, कालो देवी, पंसस प्रवीण कुमार, संजय सिंह, हुलास सिंह, जयप्रकाश रजक, अनिल कुमार, अशोक प्रसाद, नितिन कुमार, राजेंद्र कुमार (बब्लू), मंटू यादव, महेंद्र सिंह समेत कई लोग मौजूद थे।