mahesh singh banner new nn
गारू

51 किलोमीटर की पदयात्रा कर भगवान शिव का जलाभिषेक किया

Advertisement

लातेहार।  गुरूवार को मानस मणि दीप सेवा संस्थान, सरनाधाम बारेसाढ़, गारू एवं बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान मे आयोजित अंतर प्रखंड स्तरीय कांवर जलयात्रा मे काफी संख्‍या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया. श्रद्धालु कांवर लेकर 51 किमी की दूरी तय कर सरनाधाम के शिवलिंग मे जल अर्पित किया. गुरूवार की सुबह कांवरिया लोध फॉल जलप्रपात पहुंचे. बुढ़ा बाबा महादेव की परिक्रमा, दर्शन कर पंडितो के वैदिक मंत्रोंच्चारण के बीच जल उठाया. वैदिक मंत्रोंच्चारण के बीच कांवर की पूजा कर कांवरियां रवाना हुए.

Advertisement

कांवरियों के सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लातेहार पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार महुआडांड़ थाना प्रभारी मनोज कुमार एवं बारेंसाढ़ थाना प्रभारी प्रभात कुमार के नेतृत्व में पुलिस  तैनात थी.  बजरंग दल के विभाग सह संयोजक पलामू प्रमंडल के सूरज साहू के नेतृत्व में बजरंग दल के सदस्य पुरी तरह से मुस्तैद थे. यात्रा बुढ़ा घाघ से प्रारंभ हो लोध, चटकपुर, पंडरीटोली, हामी, रेंगाई, केनाटोली और महुआडांड़ मुख्य बाजार होते राजडंडा, बोहटा, बांसकरचा, अक्सी, चेतमा होते रामसेली गांव के सरनाधाम पहुंचा और शिवलिंग में जल अर्पित किये.

Advertisement

इस दरम्यान ये पूरा 51 किलोमीटर का क्षेत्र बोल बम के गगनभेदी जयकारे से गुंजायमान हो उठा.  कांवरियों के लिए ग्राम लोध, चटकपुर, हामी, रेंगाई ,दुर्गा बाड़ी महुआडांड, महुआडांड, राजडंडा, बोहटा, बांसकरचा, आदि जगह जगह पर ठहराव व जलनरल की व्यवस्था की गई थी. कार्यक्रम को सफल बनाने मे मानस मणि दीप सेवा संस्थान के अध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह, बजरंग दल के विभाग सह संयोजक पलामू प्रमंडल के सुरज साहू, धर्म प्रसार प्रमुख प्रदीप जयसवाल, बजरंग दल प्रखंड संयोजक विट्टु राय समेत बजरंग दल कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!