लातेहार। जिला वालीबाल संघ के तत्वावधान में आयोजित लातेहार जिला लीग- कम-नॉकआउट वॉलीबॉल प्रतियोगिता कैश मनी अवार्ड प्रतियोगिता (नाईट) में शनिवार को दो मैच खेले गये. पहले मैच में पिंडारकोम बालूमाथ ने गर्मकुंड पोचरा को 25-09, 25-17 से पराजित किया. दूसरे मैच में डे बोर्डिंग बालक वॉलीबॉल प्रशिक्षण केंद्र लातेहार ने पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय लातेहार को 25-13 से पराजित किया. इससे पूर्व शुक्रवार की रात खेले गए मैच में धर्मपुर पैंथर ने सिंह क्लब छिपादोहर को 25-10, 25-13 से पराजित किया.
Advertisement
मनिका राउडी ने न्यू स्टार क्लब नवागढ़ को 25-14, 23-25, 25-17 से पराजित किया. प्रतियोगिता आयोजन स्थल पर एनआईएस एथलिट कोच आलोक कुमार सिंह, व्यवसायी अमित कुमार, पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय के खेल शिक्षक करण कुमार, लातेहार जिला वालीबाल संघ के सचिव प्रवीण मिश्रा व कोषाध्यक्ष नीरज कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और जीत की बधाई दी.
Advertisement
प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका में शुभम कुमार साव, मनीष उरांव, आनंद उरांव, रविंद्र उरांव, अंकित कुमार गुप्ता, कमलेश उरांव ने अपनी अहम भूमिका निभाई.