लातेहार। जिले के गारु थाना क्षेत्र के सुरकुमी ग्राम के बेसनाखाड़ से पिछले एक जुलाई को एक ट्रैक्टर की चोरी कर ली गयी थी. इस मामले मे गारू थाना कांड संख्या 13/26 दर्ज किया गया था. मामला दर्ज होने के बाद पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी उषा कुमारी के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया गया था. छापामारी टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर छापामारी कर तीन चोरों को गिरफ्तार किया. इनमें नागेदव रवि उर्फ सुजीत राम ( 19) पिता महरंग मोची और राम उर्फ सागर सिंह (52) पिता सीता राम ( दोनो ग्राम रेवारातू, लेस्लीगंज, पलामू), तथा रवि यादव (19) पिता जीतन यादव पता गारू, लातेहार का नाम शामिल है. पुलिस ने चोरी की गयी ट्रैक्टर (जेएच 10 सीएफ-8107) के अलावा घटना में प्रयुक्त चार मोबाइल और एक मोटरसाइकल ( जेेेएच 03एडब्ल्यू-5998) बरामद किया है. छापमारी अभियान में पुअनि सह गारू थाना प्रभारी जय प्रकाश शर्मा, पुअनि इंद्रदेव राम, आरक्षी बिंदेश्वर रा, सुरेश कुमार सिंह, सच्चिदानंद कुमार, पंकज कुमार सिंह के अलावा आइआरबी -चार और सेट-147 के जवान शामिल थे.