लातेहार। पुलिस महासंघ चुनाव 2025 का चुनाव आगामी 28 फरवरी को किया जायेगा. चुनाव में राज्य भर मे डेलीगेट्स पदाधिकारी भाग लेगें. चुनाव रांची पुलिस यूनियन कार्यालय में कराया जायेगा.
Advertisement
कुल सात पदों के लिए चुनाव कराये जायेगें. इसमें लातेहार जिला से महामंत्री पद पर इंद्रजीत राम ने अपना मजबूत दावा पेश किया है.
शुभम संवाद से बात करते हुए श्री राम ने कहा कि वे पुलिस कर्मी और पुलिस पदाधिकारियों के कल्याण एवं उनकी समस्याओं के समाधान के चुनाव मैदान में खड़े हैं. वे पुलिस कर्मियों को सातवे वेतनमान के तहत वेतन, भत्ता, वर्दी भत्ता व दुरूह भत्ता समेंत अन्य सुविधायें दिलाने का प्रयास करेगें.
Advertisement
उन्होने कहा कि उन्हें डेलिगेट्स पदाधिकारियों का अपार समर्थन मिल रहा है और वे अपनी जीत को ले कर आश्वस्त हैं.
वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष के पद के लिए रांची जिला बल से निरंजन तिवारी प्रत्याशी हैं. उन्होने भी अपना समर्थन देने की अपील पुलिस पदाधिकारियों से की है.