maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
झारखंडमहुआडांड़

पुलिस ने अपराध नियंत्रण के लिए चलाया सघन वाहन जांच अभियान

महुआडांड़ ( लातेहार )। विधि-व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से महुआडांड़ थाना प्रभारी मनोज कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस बल के साथ मुख्य चौक-चौराहों एवं महत्वपूर्ण मार्गों पर बैरिकेडिंग कर आने-जाने वाले छोटे-बड़े वाहनों की सघन जांच की गई। वाहन जांच के दौरान थाना प्रभारी मनोज कुमार ने स्वयं मोर्चा संभालते हुए दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों के आवश्यक दस्तावेजों की जांच की। इस दौरान ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण प्रमाण पत्र, बीमा एवं प्रदूषण प्रमाण पत्र की बारीकी से पड़ताल की गई। वहीं दोपहिया वाहन चालकों के हेलमेट उपयोग, ट्रिपल लोडिंग तथा अन्य यातायात नियमों के अनुपालन की भी जांच की गई। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहन चालकों को चेतावनी दी गई, जबकि कुछ के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए चालान भी काटे गए। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना, यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाना है। उन्होंने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने तथा वाहन के सभी वैध दस्तावेज साथ रखने की अपील की।

 

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!