RPD RAHUL
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
झारखंडलातेहार

यौन शोषण के फरार आरोपी के करकट स्थिति घर में पुलिस ने इस्‍तेहार चिपकाया

लातेहार। महिला थाना लातेहार कांड संख्या 02/2026 में दर्ज आरोपी के घर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर इस्‍तेहार चिपकाया है. दर्ज मामले में जिला मुख्‍यालय के करकट ग्राम निवासी रोहित सोनी उर्फ रोहन कुमार सोनी पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप है और फरार चल रहा है. जानकारी के अनुसार न्यायालय द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था, लेकिन गिरफ्तारी के भय से वह लंबे समय से फरार चल रहा है. इसके बाद न्यायालय ने दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 82 के तहत उद्घोषणा जारी करते हुए अभियुक्त को 25 जून 2026 को न्यायालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया है. न्यायालय के आदेश के आलोक में महिला थाना प्रभारी पुअन० दिपाली महली के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम करकट पहुंचकर डुगडुगी बजाकर  परिजनों के समक्ष उद्घोषणा की.इस दौरान हवलदार विनोद कुमार सिंह, प्रमिला देवी, सुशीला कुमारी एवं सशस्त्र बल के जवान मौजूद रहे. पुलिस ने ग्रामीणों और परिजनों को न्यायालय के आदेश की जानकारी दी तथा अभियुक्त के घर एवं सार्वजनिक स्थलों पर इश्तेहार चस्पा किया. पुलिस ने अभियुक्त को निर्धारित तिथि पर न्यायालय में उपस्थित होने अथवा आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी है, अन्यथा उसके विरुद्ध कुर्की जब्‍ती जैसी कानूनी कार्रवाई की जा सकती है.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!