लातेहार। लातेहार थाना कांड संख्या 19/2026 के आरोपी राहुल दुबे उर्फ जयशंकर दुबे, पिता परमाहंस दुबे, निवासी ट्रांसपोर्ट नगर, थाना कुजू, जिला रामगढ़ के घर पर लातेहार पुलिस द्वारा न्यायालय से निर्गत इश्तहार चिपकाया गया। पुलिस की ओर से की गई इस कार्रवाई के दौरान आरोपी के परिजनों एवं आसपास के लोगों को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष उपस्थित होने की प्रक्रिया के तहत उसके घर पर इश्तहार चिपकाया। आरोपी को न्यायालय में आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया और कहा गया कि यदि उसने आत्मसर्पण नहीं किया तो न्यायालय के निर्देश पर घर की कुर्की जब्ती एवं अन्य कार्रवाई की जाएगी.