लातेहार। अवैध रूप से शराब ले जा रहे एक कार में से पुलिस ने विदेशी शराब की 30 पेटियां बरामद की है. पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना पर जिला पुलिस ने उक्त कार से अवैध रूप से ले जा रहे विदेशी शराब जब्त किया है. यह कार्रवाई चंदवा थाना पुलिस ने की है. पुलिस ने कुजरी नदी ओवरब्रिज के पास से एक बैंगनी रंग की इनोवा क्रिस्टा कार ( JH 01CA 5365) से अवैध शराब की कुल 30 पेटियां जब्त की है. जब्त शराब में रॉयल चैलेंस एवं 8पीएम ब्रांड की शराब शामिल है. प्रत्येक पेटी में 180 एमएल की 24 बोतले थी. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.