Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

सांसद सुखदेव भगत की हस्तक्षेप से टोरी आरओबी निर्माण की उम्मीद जगी

टोरी फ्लाई ओवरब्रिज निर्माण के लिए रेलवे मंत्री  ने जांच और प्रक्रिया तेज करने का निदेशालय को दिया निर्देश

लातेहार। लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत ने रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव से पत्राचार कर लातेहार जिले के टोरी जंक्‍शन में आरओबी ( फ्लाई ओवरब्रिज) का निर्माण शुरू कराने की मांग की है. सांसद के इस पत्राचार के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने टोरी आरओबी निर्माण की अड़चनों को दूर करने के लिए जांच प्रक्रिया को तेज करने का निर्देश निदेशालय को दिया है. बता दें कि  वर्ष 2020 -21 में टोरी रेलवे ओवर ब्रिज की परियोजना ( संख्‍या 2020 – 21/287  ) की स्वीकृति मिली थी. इस परियोजना की स्वीकृति मिले चार वर्ष से अधिक समय हो गया लेकिन इसकी निर्माण कार्य अब तक प्रारंभ नहीं हो पाया है. सांसद सुखदेव भगत की हस्तक्षेप से रेलवे मंत्रालय ने इस पर संज्ञान लिया है और निर्देश जारी किया है. इससे लोगों में टोरी – चंदवा में फ्लाई ओवरब्रिज की निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद जगी है. गौरतलब हो कि लातेहार जिले की चंदवा प्रखंड में 03 अप्रैल 2021 को टोरी – चंदवा फ्लाई ओवरब्रिज की निर्माण के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नीतिन गडकरी और राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ऑनलाइन शिलान्यास किया था. प्रारंभ में टोरी फ्लाई ओवरब्रिज परियोजना की पहले प्राक्कलन 43 करोड़ थी, अब नये प्राक्कलन में यह राशि बढ़ कर 119,71 करोड़ रूपये हो गयी है. अब तक छह बार टेंडर निकल चुका है, नये प्राक्‍कलन राशि में भी अब तक टेंडर फाइनल नहीं हुआ है. एक बार टेंडर लेकर संवेदक ने कम राशि होने के कारण काम छोड़ दिया. आरओबी नहीं होने के कारण टोरी रेलवे क्रासिंग में हर घंटे लंबा और घंटों जाम लगता है. फ्लाई ओवरब्रिज की मांग लगातार किसानों द्वारा की जा रही है, इसके लिए दशकों से आंदोलन चलाया जा रहा है. टोरी रेलवे क्रॉसिंग 24 घंटे में कुछ ही घंटे खुली रहती है. यह क्रॉसिंग एनएच- 99 के अलावा अस्पताल, थाना, ब्लॉक, शहर को जोड़ती है.  कई बार लंबा जाम होने के कारण लोगों को ट्रेन के नीचे से जान जोखिम में डाल कर रेलवे क्रोसिंग पार करते देखा गया है. जाम में फंसने के कारण एंबुलेंस में सवार मरीज की मौत तक हो चुकी है.
।

 

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!