WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
राज्‍य

डीएवी स्कूल में मनाया गया स्पोर्ट्स डे, कई प्रतियोगिताओं का आयोजन

लातेहार। डीएवी पब्लिक स्कूल लातेहार में  एकदिवसीय स्पोर्ट्स डे का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया.  खेल शिक्षक कुणाल कुमार के नेतृत्व में इस अवसर पर नर्सरी से कक्षा पाँचवीं तक के छात्रों के लिए विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगितायें आयोजित की गईं. विद्यालय के प्राचार्य घनश्याम कुमार सहाय ने कहा कि ऐसे आयोजनों से प्रतिभागियों में नई ऊर्जा और शक्ति आती है.  बच्चे का मानसिक और शारीरिक विकास होता है और खेल की भावना जगती है. इस दौरान 100 मीटर ,50 मीटर दौड़, रिले रेस ,सटल रेस ,ज़िग जैक फन ,म्यूजिकल चेयर ,स्लो साइकिल रेस ,चॉकलेट रेस ,बैलून बर्स्ट ,फ्रॉग रेस ,बनाना रेस ,सैक रेस ,मार्बल एंड स्पून रेस ,जलेबी रेस ,थ्रेड एंड नीडल रेस ,सहित कई खेलों का आयोजन किया गया. आयोजन का उद्देश्य बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं नैतिक विकास को बढ़ावा देना था. विद्यालय के शिक्षकों एवं प्रबंधन ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और खेलों को जीवन का अहम हिस्सा बताया. खेल के अंत में प्रतिभागी विजेता सभी बच्चों को गोल्ड ,सिल्वर और ब्रॉन्ज़ मैडल भी प्रदान किया गया. इस मौके पर सैकड़ों बच्चे और उनके अभिभावक भी उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!