mahesh singh banner new nn
लातेहार

सरहुल की तैयारियां पूरी, सभी अखाड़ा भाग लें: विनोद उरांव

लातेहार। जिला परिषद सदस्‍य सह सरना समिति, लातेहार के बिनोद उरांव ने शुभम संवाद से बातचीत करते हुए कहा कि एक अप्रैल को सरहुल पूजा मनायी जायेगी और इसकी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. उन्‍होने सरना पूजा करने वाले प्रत्‍येक अखाड़ा से इसमें भाग लेने की अपील की. बताया कि सुबह नौ बजे पड़हा भवन में पूजा अर्चना की जायेगी.

विज्ञापन

साढ़े दस बजे आदिवासी बासाओड़ा  में प्रसाद वितरण के बाद अपराह्न दो बजे से आदिवासी बासाओड़ा में मंचीय कार्यक्रम किया जायेगा. यहां अतिथियों का स्‍वागत व संबोधन होगा. अतिथियों के द्वारा मांदर की थाप में सरहुल की शोभा यात्रा व जुलूस का शुभारंभ किया गया. इसके बाद तीन बजे से शोभा यात्रा निकलेगी.

विज्ञापन 

शोभा यात्रा  शहर के मुख्‍य पथ होते हुए बाजारटांड़ पहुंचेगी. इसके बाद पोलिटेक्निक के पास सरना धाम पहुंचेगी. यहां सांस्‍कृतिक कार्यक्रम और पुरस्‍कारों का वितरण होगा. उन्‍होने सभी अखाड़ा व सांस्‍कृतिक दलों से इसमें भाग लेने की अपील की है.

विज्ञापन

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!