महुआडांड़ (लातेहार)। महुआडांड़ थाना क्षेत्र के बेलटोली में रविवार कर शाम करीब पांच बजे दर्दनाक घटना में 25 वर्षीय नितेश कुमार सिंह की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, नितेश राजदंडा मार्ग पर बेलटोली के पास घायल अवस्था में पड़ा मिला था. इसके बाद उसके दोस्त बिक्की कुमार समेत अन्य साथी उसे इलाज के लिए महुआडांड़ अस्पताल लेकर जा रहे थे. बताया जाता है कि अस्पताल ले जाने के दौरान नितेश की सांसें चल रही थीं. इसी क्रम में रांची मोड़ के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दूसरा हादसा हो गया. जिसमें नितेश ने दम तोड़ दिया. हालांकि उनको अस्पताल ले जा रहे दोस्ता सुरक्षित हैं. घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है. युवक की असामयिक मौत से पूरे इलाके में शोक का माहौल है. इधर, थाना प्रभारी अमित कुमार रविदास के निर्देश पर पुलिस मामले की जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई में जुटी है. थाना प्रभारी ने आम लोगों से यातायात नियमों का पालन करने तथा दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने की अपील की है. उन्होंने कहा कि सड़क पर थोड़ी-सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है। इसलिए अपनी सुरक्षा के साथ दूसरों की जिंदगी का भी ध्यान रखें और सुरक्षित तरीके से वाहन चलाएं.