लातेहार। रविवार की शाम दो सड़क दुर्घटनाओं में लातेहार- सरयु रोड में बनबिरवा स्कूल के पास दो बाइक की टक्कर में में चार युवक घायल हो गये. घायल को स्थानीय ग्रामीणो की मदद से घायल अवस्था में उन्हें सदर अस्पताल लाया गया. यहां डा अभिषेक अंकुर ने उनका प्राथमिक उपचार किया. दो युवकों की गंभीरता को देखते हुए उन्हें रिम्स रेफर कर दिया गया है. घायलों में संजय सिंह (25) पिता धुनू सिंह, पवन सिंह (25) पिता चंद्रदेव सिंह, विशाल भुईयां (21) पिता सुनील भुईयां और अनिल परहिया (23) पिता भुनू परहिया का नाम शामिल है.
घायलों में तीन नरेशगढ़ एवं एक सेरेक गांव निवासी हैं. सभी घायल मनकेरी जतरा मेला से लौट रहे थे. दूसरी घटना एनएच-75 पर करमाही गांव के पास हुई. यहां एक अज्ञात बाइक दिलदेव सिंह नाम 18 वर्षीय युवक को अपनी चपेट में ले कर भाग गया. वह दुंदु बाजार से लौट रहा था. उसका इलाज भी डा अभिषेक अंकुर ने किया. चिकित्सक ने दिलदेव सिंह व पवन सिंह को रिम्स रेफर कर दिया है. घटना की जानकारी मिलने पर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता पंकज तिवारी व सांसद प्रतिनिधि विवेकानंद गुप्ता मौके पर पहुंचे. उन्होने चिकित्सकों से घायलों का हाल जाना. उन्होने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की. सूचना मिलने पर सदर थाना प्रभारी अशोक पासवान के निर्देश पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की छानबीन शुरू कर दी.