lps
sri ram
alisha 4 6
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
carnival 1
लातेहार

रसोइयों की समस्‍याओं का समाधान किया जायेगा: बैद्यनाथ राम

लातेहार: पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम ने कहा कि जिले केे विद्यालयों में रसोइया के समक्ष आ रही परेशानियों से उन्‍हें अवगत कराया गया है. उन्‍होने कहा क‍ि रसोइयों की समस्‍याओं का समाधान किया जायेगा. पूर्व मंत्री श्री राम शहर के कारगिल पार्क के पास अवस्थित श्री वैष्‍णव दुर्गा मंदिर विवाह मंडप में रसोइया संघ के जिला स्‍तरीय सम्‍मेलन को संबोधित कर रहे थे. श्री राम ने आगे कहा कि उन्‍हें बताया गया है कि जिले के विद्यालयो में काम करने वाली रसोईयों को पर्याप्‍त सामान नहीं मिल रहा है. इसके कारण इन्हें परेशानी हो रही है. विद्यालय में बच्चो के लिए खाना बनाने के लिए  ईंधन और पानी की व्यवस्था नहीं हो पा रही है. श्री राम ने कहा क‍ि उन्होंने इस विषय को लेकर जिले के पदाधिकारियों से बात की है और शीघ्र ही समस्‍याओं का समाधान किया जायेगा. सम्‍मेलन की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश उपाध्यक्ष सह लातेहार जिला प्रभारी देवकी देवी ने कहा कि रसोईया को सम्‍मानजनक मानदेय की मांग की. उन्‍होने कहा क‍ि 2021 के बाद जो सुविधाएं बंद कर दी गयी है, उन्‍हें फिर से चालू किया जाये. उन्होंने संयाेजिका एवं अध्यक्ष को रसोईया के तर्ज पर मानदेय देने की मांग की. दौरान चोट लगने या किसी प्रकार की अन्य क्षति होने पर रसोईया एवं संयोजिका का उचित इलाज होना चाहिए. सम्मेलन के बाद रसोईया संघ के द्वारा पूर्व शिक्षा मंत्री को सात सूत्री मांग पत्र सौंपा गया. मौके पर सुदामा प्रसाद गुप्‍ता, रंजीत कुमार, रसोइया संघ के प्रदेश अध्यक्ष अजित प्रजापति, प्रदेश कोषाध्यक्ष अनीता देवी केसरी, जिला अध्यक्ष शहीदा बीबी, जिला सचिव सुनीता कुजूर, जिला कोषाध्यक्ष चिंता देवी, कोमल देवी, बसंती तिर्की, आशा नगेसिया, महेंद्र राम समेत काफी संख्या में रसोईया एंव संयोजिका उपस्थित थी.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!