mahesh singh banner new nn
लातेहार

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना का लाभ सुयोग्य लाभुकों को दें: उपायुक्त

लातेहार। उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के सफल क्रियान्वयन को लेकर बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत अनुदान राशि हेतु प्राप्त आवेदनों को प्रस्तुत किया गया. आवेदनों की समीक्षा के उपरांत कुल 11 आवेदनों का अनुमोदन किया गया. बैठक में अनुसूचित जाति के दो, अनुसूचित जनजाति के तीन तथा पिछड़ी जाति के छह आवेदकों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना का लाभ देने हेतु अनुमोदन प्रदान किया गया. उपायुक्त ने जिला कल्याण पदाधिकारी को अनुमोदन के उपरांत अविलम्ब सभी लाभुकों को अनुदान राशि हस्तान्तरित करने का निर्देश दिया. बैठक में आईटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गगराई, सिविल सर्जन डॉ राजमोहन खलखो, मनिका विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर प्रसाद यादव, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

 

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!