latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंड

नेतरहाट बंद के दौरान छापामारी, काफी मात्रा में अवैध शराब बरामद

महुआडांड़ (लातेहार)। दो पक्षों के बीच हुुुई मारपीअ के बाद नेतरहाट में बढ़ते तनाव के बीच महुआडांड़ अनुमंडल  पदाधिकारी लेमान मुंडरी व डीएसपी पूजा कुमारी नेतरहाट पहुंचे. मौक पर नेतरहाट थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद थे. प्रशासन के द्वारा लोगो को शांत कराया गया. मौके पर एसडीओ सुलेमान मुंडरी ने जिला उत्पाद विभाग को सूचित किया. उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा छापामारी कर दीपक किराना दुकान से  भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया. एसडीओ सुलेमान मुंडरी ने बताया कि वर्तमान में नेतरहाट में शांति एवं विधि-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है. उत्पाद विभाग द्वारा जब्त की गई शराब की सूची तैयार की जा रही है.

क्‍या हैै मामला 

नेतरहाट में बुधवार की रात मुखिया रामबिशून नगेसिया और धर्मेंद्र ठाकुर के बीच मारपीट की घटना हुुुथी. इसके विरोध में मुखिया के समर्थक और ग्रामीणो ने गुरुवार की सुबह से शाम तक नेतरहाट बाजार बंद रखा. क्षेत्र में पूरे दिन तनाव बना रहा. नेतरहाट पहुंचे पर्यटकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.  दुकानें और आवश्यक सेवाएं प्रभावित रहने से जरूरत का सामान नहीं मिले.

अतिक्रमण हटायें प्रशासन: मुखिया

इधर, मुखिया रामबिशून नगेसिया की अध्यक्षता में ग्रामीणों ने बैठक आयोजित कर सर्वसम्मति से बाजार क्षेत्र में सरकारी जमीन एवं भवनों पर किए अवैध कब्जों को हटाने की मांग की. बैठक में पूरे नेतरहाट क्षेत्र में शराब, गांजा एवं तंबाकू जैसे नशीले पदार्थों की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की गई. ग्रामीणों ने इस संबंध में एसडीओ को आवेदन भी सौंपा.

अतिक्रमण करें खाली: एसडीओ 

एसडीओ ने बताया कि बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण को लेकर पूर्व में भी भूमि नापी कराई गई थी. संबंधित लोगों को नोटिस जारी किया गया था. अधिकांश भूमि वन विभाग के अधीन है. इस संबंध में वन विभाग के साथ पहले भी पत्राचार किया जा चुका है तथा अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों की सूची भी विभाग को उपलब्ध कराई गई है. अतिक्रमण के मामले में कुल 28 लोगों को नोटिस तामील किया गया है.उन्होंने बताया कि अस्थायी रूप से किए गए सभी निर्माणों को हटाया जाएगा. इसके लिए संबंधित लोगों को पुनः नोटिस भेजा जाएगा, ताकि वे स्वयं अतिक्रमित भूमि को खाली कर दें.

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button