लातेहार। लोक जनशक्ति पार्टी के लातेहार जिला अध्यक्ष राजेंद्र पासवान ने राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय मंत्री बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि डॉ. प्रदीप वर्मा को भाजपा संगठन में राष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना झारखंड के लिए गौरव की बात है.राजेंद्र पासवान ने कहा कि डॉ. प्रदीप वर्मा लंबे समय से सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं. उनके अनुभव, कार्यकुशलता और संगठनात्मक क्षमता का लाभ अब राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी को मिलेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि डॉ. वर्मा अपनी नई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की ओर से डॉ. प्रदीप वर्मा को मिली यह जिम्मेदारी एनडीए के सहयोगी दलों के लिए भी उत्साहवर्धक है. आने वाले समय में उनके अनुभव और सक्रियता से सहयोगी दलों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा तथा एनडीए को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि डॉ. वर्मा के मार्गदर्शन से झारखंड में भी एनडीए के संगठनात्मक आधार को और मजबूत करने में मदद मिलेगी. राजेंद्र पासवान ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर मिली नई जिम्मेदारी से झारखंड के राजनीतिक और सामाजिक हितों को भी मजबूती से रखने का अवसर मिलेगा। उन्होंने डॉ. प्रदीप वर्मा के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनके कुशल नेतृत्व, सक्रियता और अनुभव से भाजपा के साथ-साथ एनडीए को नई दिशा और मजबूती प्राप्त होगी.