सरस्वती विद्या मंदिर शिशु वाटिका द्वारा बच्चों का भ्रमण कार्यक्रम
लातेहार । सरस्वती विद्या मंदिर धर्मपुर के शिशु वाटिका के बच्चों को गुरुवार को रेलवे स्टेशन भ्रमण कराया गया. कक्षा नर्सरी के बच्चों ने रेलवे स्टेशन की गतिविधियों को करीब से देख बच्चे बहुत उत्साहित थे. प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी ने बताया कि बच्चों को देश दुनिया की विभिन्न गतिविधियों से परिचित कराने के लिए प्राय: इस प्रकार की भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन होता है. शिशु वाटिका की सह प्रमुख शिल्पा कुमारी एवं मनीषा कुमारी की देखरेख में स्टेशन में बच्चों ने स्टेशन मास्टर के काम-काज, टिकट बुकिंग काउंटर सिग्नल गुड्स ओर पैसेंजर ट्रेन आदि कार्यों को करीब से देखा. ट्रेन की आवाजाही को देखते हुए बच्चे काफी उत्साहित थे सभी बच्चों को यह बताया गया कि बिना टिकट यात्रा नहीं करनी चाहिए साथ ही यह भी बताया गया की पटरी को निर्धारित फुट ओवर ब्रिज से ही पार करना चाहिए सीधे पटरी पर नहीं जाना चाहिए साथ ही छोटे बच्चों को अपने अभिभावकों के साथ ही रहना चाहिए और किसी भी संदिग्ध वस्तु को नहीं छूना चाहिए आवश्यकता पड़ने पर रेलवे पुलिस की सहायता लेनी चाहिए.